Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana 2024: प्रति एकड़ जमीन पर किसानों को मिलेगा 5000 रुपए का आर्थिक मदद, ऐसे करें आवेदन

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana 2024: प्रति एकड़ जमीन पर किसानों को मिलेगा 5000 रुपए का आर्थिक मदद, ऐसे करें आवेदन

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana 2024 – सरकार के द्वारा किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाओं को चलाया जा रहा है जिसमें किसानों को लाभ प्रदान किया जाता है। इसी प्रकार से झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का शुरूआत किया गया है। सरकार के द्वारा इस योजना में राज्य के छोटे एवं सीमांत सभी किसानों को लाभ प्रदान किया जाता है। 

अगर आप भी झारखंड राज्य के रहने वाले किसान है तो आप इस योजना का लाभ आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं। सरकार के द्वारा इस योजना में किसानों को प्रति एकड़ जमीन पर 5000 रुपए तक का आर्थिक मदद दिया जाता है जिसका लाभ राज्य का किसान आवेदन कर प्राप्त कर सकता है। आप नीचे बताए गए जानकारी के आधार पर आवेदन कर लाभ ले सकते हैं।

प्रति एकड़ जमीन पर किसानों को मिलेगा 5000 रूपये – Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana 2024

झारखंड सरकार के द्वारा राज्य के किसानों को आर्थिक मदद पहुंचाने के लिए Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana को चलाया जा रहा है जिसके तहत सरकार द्वारा प्रति एकड़ जमीन पर 5 हजार रुपए दिया जाता है। इस योजना में एक किसानों को अधिकतम 5 एकड़ जमीन पर लाभ प्राप्त होता है यानी की झारखंड सरकार के द्वारा इस योजना एक किसान को अधिकतम 25000 रुपए मिलता है। 

सरकार की तरफ से दिए जाने वाला यह आर्थिक मदद किसानों के बैंक के खाते में भेजा जाता है जिसके लिए सभी किसानों को आवेदन करना होता है। Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana का लाभ सरकार द्वारा राज्य के 22 लाख 76 हजार किसानों को दिया जाएगा जिसके लिए सबसे पहले किसानों को आवेदन करना होता है उसके पश्चात सरकार के द्वारा एक सूची के माध्यम से किसानों का नाम जारी किया जाता है इसके पश्चात ही राज्य के किसानों को कृषि आर्शीवाद योजना के तहत प्रति एकड़ जमीन पर 5000 रूपये मिलता है।

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana का उद्देश्य

झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के पीछे सरकार का मुख्य उद्देश्य राज्य के लघु एवं छोटे सीमांत किसानों को आर्थिक मदद प्रदान करना है जिसका लाभ लेकर उनके आय में निरंतर बनी रहे। अक्सर किसानों का फसल किसी कारणवश बर्बाद हो जाने के कारण से उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ता है जिसके कारण वह कृषि छोड़ देते हैं। 

किसानों के इन्हीं समस्याओं का समाधान निकलते हुए राज्य सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना को चलाया जा रहा है जिसमें प्रत्येक किसानों को प्रति एकड़ जमीन पर 5000 रुपए तक का अधिकतम राशि प्रदान किया जाता है। सरकार की तरफ से दिए जाने वाले इस सहायता राशि से किसान कृषि संबंधित उपकरणों को भी खरीद कर अपनी फसल को बेहतर तरीके से उगा सकता है।

मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के लाभ और विशेषताएं 

झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana के लाभ और विशेषताएं कुछ इस प्रकार से हैं –

  • मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का संचालन झारखंड सरकार के द्वारा किया जा रहा है जिसमें राज्य के छोटे-बड़े सीमांत सभी किसानों को लाभ प्राप्त होता है। 
  • Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana का लाभ राज्य के प्रत्येक किसानों को दिया जाएगा जिनके पास 5 एकड़ से कम भूमि होगा। 
  • सरकार की तरफ से दिए जाने वाला यह आर्थिक मदद लाभार्थियों के बैंक के खाते में उपलब्ध कराया जाता है।
  • योजना के तहत मिलने वाला लाभ को पाने के लिए सभी किसानों को आवेदन करना होगा। 
  • आवेदन करने के बाद सरकार द्वारा जारी की गई सूची में नाम आने के पश्चात किसानों को यह लाभ मिलता है। 
  • Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana 2024 के तहत झारखंड सरकार द्वारा राज्य के 22 लाख 76000 किसानों को यह लाभ दिया जाएगा। 
  • योजना का लाभ लेने के बाद राज्य के किसानों के आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा।

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana के लिए पात्रता 

मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के तहत प्रति एकड़ जमीन पर 5000 रुपए की राशि पाने के लिए किसानों को कुछ पत्रताओं को पूर्ण करना होगा जैसे –

  • मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का लाभ केवल झारखंड राज्य के किसानों को ही प्राप्त होगा। 
  • योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक किसान के पास कृषि योग्य 5 एकड़ से काम का भूमि होना चाहिए।
  • वहीं अगर किसान के पास 5 एकड़ से अधिक भूमि पाया जाता है तो उस स्थिति में उसे लाभ नहीं मिलेगा।
  • Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana का लाभ लेने के लिए आवेदक का बैंक खाता आधार से लिंक होना आवश्यक है।
  • मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का लाभ मुख्य तौर पर झारखंड के छोटे बड़े सीमांत सभी किसानों को लाभ प्राप्त होगा।

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana के लिए दस्तावेज 

कृषि मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास कुछ दस्तावेज होने चाहिए जो उन्हें आवेदन के समय आवश्यकता पड़ेगी जो इस प्रकार से है –

  • आधार कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • बैंक पासबुक 
  • जमीन से जुड़े सभी पेपर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • ईमेल आईडी 
  • राशन कार्ड

Mukhyamantri Krishi Ashirwad Yojana Online Apply कैसे करें?

मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के तहत प्रति एकड़ जमीन पर 5000 रूपये का लाभ लेने के लिए किसानों को आवेदन करना होगा। आवेदन आप नीचे बताई गई जानकारी के आधार पर कर सकते हैं –

  • झारखंड मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना आवेदन करने के लिए आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको Farmer का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के पश्चात आपको अपना आधार नंबर डालना है फिर ओटीपी वेरीफिकेशन करना है।
  • ओटीपी वेरिफिकेशन करने के पश्चात आपके सामने मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का एप्लीकेशन फॉर्म खुलकर आएगा जिसको भरना है।
  • आवेदन फार्म को भरने के बाद आवश्यक दस्तावेजों को स्कैन कर अपलोड करना है और फिर अंत में सबमिट पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के बाद आपको आवश्यक आवेदन की रसीद को अपने पास सुरक्षित निकाल कर रख लेना है जिसकी मदद से आप बाद में आवेदन स्थिति तथा लिस्ट चेक कर सकते हैं।

उपयुक्त बताए गए स्टेप को फॉलो कर आप मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

FAQs –

मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना में किसानों को कितना राशि मिलता है?

मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना में प्रत्येक किसानों को अधिकतम 5 एकड़ जमीन पर लाभ मिलता है जो 25000 रुपए तक का होता है।

मुख्यमंत्री कृषि आर्शीवाद योजना का लाभ किस राज्य के किसानों को प्राप्त होगा?

कृषि आर्शीवाद योजना का लाभ झारखंड राज्य के किसानों को प्राप्त होता है।

Leave a Comment

error: Content is protected !!