Mahtari Vandana Yojana List: महतारी वंदना योजना का लिस्ट हुआ जारी, केवल इन महिलाओं को मिलेगा 1000 रुपए की किस्त

Mahtari Vandana Yojana List: महतारी वंदना योजना का लिस्ट हुआ जारी, केवल इन महिलाओं को मिलेगा 1000 रुपए की किस्त

Mahtari Vandana Yojana List – सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए कई तरह की योजना को लागू किया गया है उन्ही योजनाओं में से एक योजना महतारी वंदना योजना है जिसमें प्रत्येक महिलाओं को सरकार द्वारा सालाना 12000 रुपए की राशि दी जाएगी। इस योजना का संचालन छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए किया जा रहा है। 

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा इस योजना को शुरुआत करने की घोषणा चुनाव के दौरान किया गया था जिसके पश्चात 5 फरवरी को इसके आवेदन की शुरुआत किया गया था। वहीं 20 फरवरी को इसके आवेदन का अंतिम तिथि था। वर्तमान समय तक छत्तीसगढ़ राज्य के 70 लाख से भी अधिक महिलाओं ने इस योजना के एप्लीकेशन फॉर्म को भरा है।

आवेदन करने वाली महिलाओं का वर्तमान समय में इसके लाभार्थी सूची का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है क्योंकि लाभार्थी सूची में नाम आने के बाद ही सरकार द्वारा पहले किस्त की राशि को महिलाओं को दिया जाएगा। आप नीचे बताए गए जानकारी के आधार पर महतारी वंदना योजना की लाभार्थी सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं। 

महतारी वंदना योजना का लिस्ट जारी – Mahtari Vandana Yojana List

छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राज्य की महिलाओं के कल्याण के लिए महतारी वंदना योजना को शुरू किया जा रहा है जिसमें प्रत्येक महिलाओं को प्रत्येक वर्ष 12000 रुपए दिए जाएंगे यानी कि प्रत्येक महीने 1000 रुपए प्रदान किया जाएगा। सरकार द्वारा इस योजना के तहत प्रत्येक महिलाओं को दिए जाने वाले राशि को किस्त के रूप में प्रदान किया जाएगा जो लाडली बहन योजना की तरह प्रत्येक महिलाओं को प्रत्येक महीने प्राप्त होगा। 

 

खबर निकल कर आ रहा है कि सरकार के द्वारा महतारी वंदना योजना के पहले किस्त की राशि को मार्च महीने में जारी कर दिया जाएगा उससे पहले सरकार द्वारा इसके लाभार्थी सूची को जारी किया जाएगा जिसमें नाम आने वाली महिलाओं को ही योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा। अगर आपने भी महतारी वंदना योजना के लिए आवेदन किया था तो आप नीचे बताएंगे स्टेप को फॉलो कर महतारी वंदना योजना की सूची (Mahtari Vandana Yojana List) में अपना नाम देख सकते हैं।

Mahtari Vandana Yojana को शुरू करने का उद्देश्य 

छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा Mahtari Vandana Yojana को शुरू करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य वैसे परिवारों को लाभ प्रदान करना है जिनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होती है। हमारे समाज में ऐसे कई सारी महिलाएं होती है जो छोटे छोटे कार्यों के लिए दूसरे पर निर्भर रहती है। सरकार के द्वारा महिलाओं के इन्हीं समस्याओं का समाधान निकलते हुए महतारी वंदना योजना को शुरू किया गया है। 

इसमें मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे लाडली बहना योजना की तरह ही प्रत्येक महीने इसमें 1000 रुपए किस्त के रूप मे दिया जाएगा जिसका लाभ लेकर महिलाएं अपने छोटे-मोटे जरूरी आवश्यकताओं को पूर्ण कर सकती है। 

केवल इन महिलाओं को मिलेगा महतारी वंदना योजना का लाभ (Eligibility)

  • महतारी वंदना योजना का लाभ उन महिलाओं को दिया जाएगा जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया है। 
  • योजना का लाभ लेने के लिए महिला का उम्र 23 वर्ष से लेकर 60 वर्ष के बीच का होना आवश्यक है। 
  • महतारी वंदना योजना में आयु 01 जनवरी 2024 तक 23 वर्ष का होना आवश्यक है।
  • वैसे महिलाएं जिनके परिवार का सालाना इनकम 2.5 लख रुपए से अधिक है उन्हें योजना का लाभ नहीं मिलेगा। 
  • महतारी वंदना योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी सेवा में नहीं होना चाहिए।
  • वहीं अगर परिवार का कोई सदस्य आयकर दाता का हिस्सा होता है तो भी लाभ नहीं मिलेगा।

महतारी वंदना योजना की सूची को कब जारी किया जाएगा?

जैसा कि हम सभी को पता है जल्द ही लोकसभा का चुनाव होगा जिसके कारण पूरे देश में आचार संहिता लग जाएगी। खबर निकल कर आ रहा है कि लोकसभा चुनाव अप्रैल महीने में होने वाला है ऐसे में लोकसभा चुनाव के बाद जून महीने में सरकार द्वारा महतारी वंदना योजना की लाभार्थी सूची  (Mahtari Vandana Yojana List) को जारी किया जा सकता है। 

 

लेकिन सरकार द्वारा महतारी वंदना योजना की लाभार्थी सूची को फरवरी के आखिरी सप्ताह या मार्च के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार द्वारा महतारी वंदना योजना की पहले किस्त की राशि को 08 मार्च को जारी किया जा सकता है वही उससे पहले सरकार द्वारा महतारी वंदना योजना की लाभार्थी सूची को जारी कर दिया जाएगा। लाभार्थी सूची में नाम आने वाली महिलाओं को ही पहले किस्त की राशि को प्राप्त होगा।

Mahtari Vandana Yojana List चेक कैसे करें?

छत्तीसगढ़ राज्य की महिलाएं जिन्होंने सरकार द्वारा जारी किए गए महतारी वंदना योजना के तहत आवेदन किया है और वह इसके सूची को चेक करना चाहती हैं तो वह नीचे बताइए की स्टेप को फॉलो कर अपना नाम देख सकती है –

 

  • महतारी वंदना योजना की सूची चेक करने के लिए सर्वप्रथम आपको इसके आधिकारिक वेबसाइट पर चले जाना है। 
  • आधिकारिक वेबसाइट के मुख्य पेज पर आपको Mahtari Vandana Yojana List 2024 का विकल्प मिलेगा जिस पर क्लिक करना है। 
  • क्लिक करने के पश्चात अगले विकल्प में आपको जिला, प्रखंड, पंचायत इत्यादि का चयन करना है। 
  • चयन करने के बाद आपके सामने महतारी वंदना योजना की सूची खुलकर आ जाएगा जिसमें आपका नाम आता है तो सरकार द्वारा आपको पहले किस्त की राशि को दिया जाएगा।

FAQs –

 

महतारी वंदना योजना के पहले किस्त में कितना राशि मिलेगा? 

महतारी वंदना योजना में महिलाओं को पहले किस्त के रूप में 1000 रुपए प्राप्त होगा। 

 

महतारी बंदना योजना की पहली किस्त की राशि कब जारी की जाएगी? 

महतारी वंदना योजना की पहली किस्त की राशि को छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा 08 मार्च को जारी किया जा सकता है। 

 

महतारी वंदना योजना के लिए कितने महिलाओं ने आवेदन किया है? 

महतारी वंदना योजना में वर्तमान समय तक 70 लाख से भी अधिक महिलाओं ने आवेदन किया है।

 

महतारी वंदना योजना का लाभ कितने महिलाओं को प्राप्त होगा? 

महतारी वंदना योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य की 1 करोड़ 39 लाख 410 महिलाओं को प्राप्त होगा।

Leave a Comment

error: Content is protected !!