झारखंड अबुआ आवास योजना सभी को पक्का घर मिलेगा – Jharkhand Abbu Awas Yojana

Jharkhand Abbu Awas Yojana : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा झारखंड के लोगों के कल्याण हेतु कई प्रकार की योजनाओं को चलाया जा रहा है। इन्ही में से झारखंड सरकार द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा सभी वर्गों के गरीब परिवारों की आवास की सुविधा देने के लिए एक नई योजना का घोषणा किया गया था जिसका नाम अबुआ आवास योजना (Abbu Awas Yojana) रखा गया है। इस योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार प्रत्येक गरीब परिवार को तीन कैमरे वाला पक्का मकान उपलब्ध कराने वाला है।

 बता दे कि झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे अबुआ आवास योजना का लाभ झारखंड के उन गरीब परिवारों को प्राप्त होगा जिन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है, यदि आप भी झारखंड के रहने वाले निवासी हैं और आपको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाभ प्राप्त नहीं हुआ है तो बहुत ही जल्द आपको अबुआ आवास योजना के तहत तीन कमरों वाला पक्का मकान प्राप्त होगा। आज के इस पोस्ट में हम आपको अबुआ आवास योजना से जुड़ी सभी जानकारी देने वाले हैं तो आप पोस्ट में अंत तक बन रहे।

Jharkhand Abbu Awas Yojana : Highlights 

आर्टिकल का नाम  Jharkhand Abbu Awas Yojana
योजना का नाम झारखण्ड अबुआ आवास योजना
शुरुआत कब हुई? 15 अगस्त 2023 को 
किसने शुरूआत किया? मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन
राज्य झारखण्ड
लाभ क्या है? सभी को 3 कमरों का पक्का मकान मिलेगा 
लाभार्थी केवल बेघर और कच्चे घरों में रहने वाले लोग
योजना का उद्देश्य फ्री में पक्का मकान देना
हेल्पलाइन नंबर जल्द लांच किया जायेगा 
आधिकारिक वेबसाइट जल्द लांच किया जायेगा

झारखंड अबुआ आवास योजना क्या है?

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराते समय झारखंड के गरीब लोगों के कल्याण हेतु एक योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया था। इस योजना के अंतर्गत झारखंड सरकार राज्य के प्रत्येक गरीब परिवारों को तीन कमरों वाला पक्का मकान उपलब्ध कराएगा। बता दे कि इस योजना के तहत झारखंड राज्य के उस करीब परिवार को लाभ प्राप्त होगा जिसे अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है।

77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा योजना का ऐलान करते हुए कहा गया था कि इस योजना के अंतर्गत सरकार द्वारा जाति या वर्गों के आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। सभी वर्गों तथा जाति के लोगों के लिए तीन कमरों वाला पक्का मकान उपलब्ध कराया जाएगा। झारखंड सरकार का इस योजना के पीछे मुख्य उद्देश्य झारखंड के उन परिवारों के लिए पक्का मकान उपलब्ध कराना है जो झोपड़पट्टी अथवा घर नहीं होने के कारण से किराए के घरों में जाकर रहते हैं।

झारखंड सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना के अंतर्गत 8 लाख परिवारों को लाभ दिया जाएगा। झारखंड सरकार इस योजना के अंतर्गत 31 मार्च 2026 तक 8 लाख परिवारों लाभ देने वाला है। योजना के तहत झारखंड के सभी लोगों को तीन चरणों में आवास की सुविधा प्राप्त होगी। प्रथम चरण 2023-24 में 2 लाख आवास सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा जबकि 2024-25 में 3 लाख 50 हज़ार तथा 2025-26 में 2 लाख 50 हज़ार पक्के मकान झारखंड के लोगों के लिए उपलब्ध कराएगा। यानी की कुल मिलाकर झारखंड सरकार तीन चरणों में अबुआ आवास योजना का लाभ लोगों तक पहुंचने वाला है। इस योजना के लिए झारखंड सरकार  ने 15000 करोड रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। 

झारखंड अबुआ आवास योजना के लाभ (Jharkhand Abbu Awas Yojana Benefits)

  • अबुआ आवास योजना के अंतर्गत झारखंड के प्रत्येक गरीब परिवार को तीन कमरों वाला पक्का मकान दिया जाएगा।
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा 15 अगस्त के अवसर पर इस योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया था।
  • अबू आवास योजना के अंतर्गत झारखंड के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को तीन कमरों वाला पक्का मकान दिया जाएगा, इसमें जाति या वर्गों के आधार पर कोई भी भेदभाव नहीं किया जाएगा।
  • झारखंड सरकार द्वारा अबुआ आवास योजना को चलाने के लिए 15000 करोड़ का बजट निर्धारित किया गया है, जिसके अंतर्गत सरकार 2023 से लेकर 2026 के बीच इस योजना को तीन चरणों में संपूर्ण करेगा।

झारखंड अबुआ आवास योजना के लिए पात्रता (Jharkhand Abbu Awas Yojana Eligibility)

  • झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे झारखंड अबुआ आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक झारखंड राज्य का मूल निवासी होना चाहिए।
  • झारखंड अबुआ आवास योजना के अंतर्गत झारखंड के केवल उन परिवारों को ही लाभ प्राप्त होगा जिनके पास खुद का पक्का मकान नहीं है।
  • इसके अलावा इस योजना का लाभ झारखंड के उन परिवारों को मिलेगा जिन्हें केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ अभी तक नहीं मिला है।
  • इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक के पास राशन कार्ड होना बहुत ही जरूरी है।
  • इन सब के अलावा इस योजना का लाभ झारखंड के केवल उन परिवारों को दिया जाएगा जिनका वार्षिक इनकम 3 लाख रूपए से कम है।

झारखंड अबुआ आवास योजना के लिए जरूरी दस्तावेज (Jharkhand Abbu Awas Yojana Important Documents)

यदि आप झारखंड राज्य के रहने वाले निवासी हैं और आप झारखंड सरकार द्वारा चलाए जा रहे अबुआ आवास योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपके पास कुछ जरूरी दस्तावेज होने चाहिए जैसे :-

  • आधार कार्ड 
  • राशन कार्ड 
  • मोबाइल नंबर 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • पासवर्ड साइज फोटो 
  • बैंक खाता पासबुक 
  • जमीन स्वामित्र प्रमाण पत्र  

झारखंड अबुआ आवास योजना आवेदन कैसे करें?

यदि आप झारखंड राज्य के रहने वाले मूल निवासी हैं और आप झारखंड सरकार द्वारा चलाई जाने वाले अबुआ आवास योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अभी इंतजार करना पड़ेगा, क्योंकि झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को 77वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुरू करने का ऐलान कर दिया गया है लेकिन अभी तक इसका आधिकारिक पोर्टल जारी नहीं किया गया है। 

जैसे ही झारखंड सरकार द्वारा इस योजना को लेकर आधिकारिक पोर्टल जारी कर दिया जाएगा आपको इस वेबसाइट की मदद से आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया उपलब्ध करा दिया जाएगा, तो आप इस साइट की मदद से हमारे साथ जुड़े रहें।

अंतिम शब्द 

आज के इस लेख में हमने आपको झारखंड सरकार द्वारा 77वे स्वतंत्रता दिवस पर एलान किए गए अबुआ आवास योजना के बारे में बताया। उम्मीद करता हूं अपके लिए हमारे द्वारा बताई गई जानकारी फायदेमंद साबित हुआ होगा। अगर आपके मन में इस पोस्ट से जुड़े कोई सवाल आ रहा है तो आप हमें कमेंट में बताइए एवं पोस्ट पसंद आया है तो अपने सोशल मीडिया में जरूर शेयर करें।

Leave a Comment

error: Content is protected !!